{"_id":"68359ead96c98803c6058977","slug":"video-health-department-organized-a-street-play-2025-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: CMO के निर्देश में प्रोजेक्ट चरक के तहत नुक्कड़ नाटक के तहत बीपी, शुगर मुक्त चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: CMO के निर्देश में प्रोजेक्ट चरक के तहत नुक्कड़ नाटक के तहत बीपी, शुगर मुक्त चलाया जागरूकता अभियान
स्वास्थ्य विभाग झज्जर एवं प्रोजेक्ट चरक के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम डीघल की प्रजापत चौपाल और ग्राम गांगटन में बीपी, शुगर व अन्य गैर संचारी रोगों के प्रति जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, ग्राम सरपंच तथा प्रोजेक्ट चरक के कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। सीएमओ डॉ. जयमाला ने कहा कि जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं पर बीपी और शुगर की दवाएं निशुल्क उपलब्ध हैं। जिन मरीजों की दवाएं चल रही हैं, वे नियमित रूप से दवा लें तथा तली-भुनी चीजों से परहेज करें। खानपान अच्छा रखें ताकि बीपी शुगर और अन्य बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से आह्वान किया कि इस जन जागरूकता अभियान को और अधिक गांवों तक पहुंचाया जाए।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व उप सिविल सर्जन डॉ. मनोज कुमार सैनी ने कहा कि बीपी और शुगर की दवाएं कभी भी बीच में न छोड़ें। 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कम से कम साल में एक बार बीपी और शुगर की जांच अवश्य करानी चाहिए जबकि जिन लोगों को यह समस्याएं पहले से हैं। वे हर माह जांच करवाएं। उन्होंने बताया कि जिले की 25 स्वास्थ्य संस्थाओं में हेल्थ कियोस्क स्थापित किए जा चुके हैं, जहां मुफ्त जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।