{"_id":"69a2cf82d1e47ddae700a09f","slug":"video-hpv-vaccination-campaign-launched-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: एचपीवी टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ, पहले दिन जिले में 14 किशोरियों को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: एचपीवी टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ, पहले दिन जिले में 14 किशोरियों को लगी वैक्सीन
जिले में बालिकाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने की दिशा में कदम उठाते हुए शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इसकी शुरुआत झज्जर और बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पतालों में हुई। झज्जर में 6 और बहादुरगढ़ में 8 किशोरियों को वैक्सीन लगी। झज्जर में डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल व जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना की उपस्थिति में रिबन काटकर अभियान की शुरुआत की। मंच संचालन संदीप जांगड़ा ने किया। इस दौरान 14 आयु वर्ष की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाकर अभियान की शुरुआत की गई। डीसी ने किशोरियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उल्लेखनीय है कि देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। इस बीच सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर जैसी रोकथाम योग्य बीमारी को जड़ से समाप्त करना है। केंद्र सरकार देश भर में यह विशेष अभियान चलाया रही है ताकि किशोरियों को समय रहते सुरक्षा प्रदान की जा सके। एचपीवी वायरस महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) का प्रमुख कारण है और यह टीका इस गंभीर बीमारी से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिक्षा विभाग व अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को व्यापक स्तर पर सफलतापूर्वक संचालित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।