{"_id":"698331442e7677d6ef078d6e","slug":"video-in-bahadurgarh-female-volunteers-were-given-the-message-to-adopt-a-healthy-lifestyle-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में स्वयंसेविकाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में स्वयंसेविकाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया
राजकीय महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का आयोजन उत्साह और अनुशासन के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत के सामूहिक गायन से हुई, जिससे स्वयंसेविकाओं में सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत हुई।
इसके बाद आयोजित योग सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशिमा ने छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। दिन के प्रमुख सत्र में साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता पर व्याख्यान हुआ, जिसमें ब्रह्म समाज समिति के अध्यक्ष दिनेश खोखर ने ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी।
इसके पश्चात एचआईवी/एड्स पर जागरूकता व्याख्यान में ज्योति आहूजा ने भ्रांतियों को दूर करते हुए बचाव के उपाय बताए। डॉ. शीतल द्वारा आयोजित खेल गतिविधि ने छात्राओं में उत्साह भरा। अंत में प्राचार्या अलका गुलाटी ने गतिविधियों की सराहना करते हुए समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।