{"_id":"69831adf5d5d747df00ec12d","slug":"video-khushi-monika-and-jyoti-were-selected-as-the-best-volunteers-at-vaish-arya-kanya-mahavidyalaya-in-bahadurgarh-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में खुशी, मोनिका व ज्योति चुनी गई बेस्ट वालंटियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में खुशी, मोनिका व ज्योति चुनी गई बेस्ट वालंटियर
वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय, बहादुरगढ़ की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हर्षोल्लास के साथ किया गया। समापन समारोह में ब्रह्मशक्ति संजीवनी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मनीष शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि भगत सिंह मैत्री संस्था के प्रधान प्रदीप यादव विशिष्ट अतिथि तथा महाविद्यालय के अतिरिक्त उपाध्यक्ष राजपाल शर्मा ने अध्यक्षता की। बीए द्वितीय वर्ष की खुशी, मोनिका व ज्योति को बेस्ट वालंटियर चुना गया। प्रोत्साहन पुरस्कार श्वेता, सिमरन, चंचल, वर्षा व यशस्वी को दिए गए।
प्राचार्या डॉ. राजवन्ती शर्मा ने कहा कि शिविर से स्वयंसेविकाओं में नेतृत्व, सहयोग व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई। शिविर के माध्यम से ग्रामवासियों को स्वच्छता, साक्षरता, नशामुक्ति, साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा, भाईचारा व नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. मनीष शर्मा ने छात्राओं के कार्यों की सराहना की। प्रदीप यादव ने देशभक्ति की प्रेरणा दी। राजपाल शर्मा ने राष्ट्रप्रेम व नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। शिविर में कार्यशालाओं की प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक, नारी सशक्तिकरण पर कविता, एकल नृत्य व एन.एस.एस. समूह गीत प्रस्तुत किए गए। सात दिवसीय रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और उत्कृष्ट स्वयंसेविकाओं को सम्मानित किया गया। अंत में डॉ. नैना फोगाट ने धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्रीय गीत के साथ शिविर का समापन हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।