Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
VIDEO : In Jhajjar, temporary employees of the irrigation department started an indefinite strike due to non-payment of salaries
{"_id":"679b6e4a1c44451e700700bf","slug":"video-in-jhajjar-temporary-employees-of-the-irrigation-department-started-an-indefinite-strike-due-to-non-payment-of-salaries","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : झज्जर में सिंचाई विभाग के कच्चे कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने के कारण अनिश्चितकालीन धरना किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : झज्जर में सिंचाई विभाग के कच्चे कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने के कारण अनिश्चितकालीन धरना किया शुरू
झज्जर के सिंचाई विभाग के प्रांगण में वीरवार को सिंचाई विभाग के कच्चे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। इन दौरान उन्होंने धरने प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों को पिछले 22 माह का वेतन विभाग की तरफ से नहीं दिया गया है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन का कहना है कि छह माह का वेतन ठेकेदार तक पहुंचा दिया गया है बाकी बचे हुए वेतन को भी जल्द ही पहुंचा दिया जाएगा।
पिछले 22 महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण सिचाई विभाग के कच्चे कर्मचारी परेशान है। इस मांग को लेकर कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग के एक्सईन के खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन की तरफ से कर्मचारियों को वेतन दिया जाना है, लेकिन उन्होंने पिछले 22 महीनों में से सिर्फ छह महीनों का वेतन ठेकेदार को दिया है। वह भी अब तक इन कर्मचारियों को नहीं दिया गया है।
वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों का गुजारा होना मुश्किल हीं नहीं बल्कि नामुमकिन हो रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब उनकी मांगों को पूरा नहीं कर दिया जाता तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। अगर आगे भी इसी प्रकार उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो उनको आंदोलन छेड़ने को मजबूर होना पड़ेगा।
जिला प्रधान नवीन ओल्हान ने बताया कि सिंचाई विभाग के कच्चे कर्मचारियों को पिछले 22 महीनों को वेतन नहीं दिया गया है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने पिछले 22 माह में से सिर्फ छह माह का वेतन ठेकेदार को दिया है, लेकिन कर्मचारियों को अब तक पिछले 22 माह में से किसी माह का वेतन नहीं दिया गया। इस मांग को लेकर वह कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों से भी मिलकर अपनी गुहार लगा चुके है, लेकिन उनकी मांग का अब तक समाधान नहीं किया गया है।
इस दौरान धरने का समर्थन आईबी सिविल बेरी, आईबी सिविल बहादुरगढ़, आईबी मैकेनिकल वर्कर यूनियन झज्जर, पब्लिक हैल्थ बेरी, पब्लिक हैल्थ बेरी ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान राज्य उपप्रधान सतीश अहलावत, जिला सचिव देवेंद्र सहरावत, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप फौजी, पब्लिक हेल्थ ब्रांच प्रधान रणबीर खटक, मैकेनिकल ब्रांच प्रधान अमित आसौदा, बहादुरगढ़ ब्रांच प्रधान प्रदीप उपस्थित रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।