{"_id":"69e0a2ed8a264287e100ff8b","slug":"video-sanitation-workers-in-jhajjar-staged-a-protest-over-their-demands-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मी आम्बेडकर चौक पर एकत्रित हुए और डीसी कार्यालय तक प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने कहा कि संघ व सरकार के बीच कई दौर की वार्ताएं हुई हैं, लेकिन सरकार मानी गई मांगों का समाधान नहीं करती है।
सरकार के इस रवैये से प्रदेश के पालिका, परिषदों, नगर निगमों के कर्मचारियों में उदासीनता है। सरकार ने उपेक्षाकृत रवैया अपनाते हुए सफाई व सीवर कर्मचारियों की पक्की भर्ती वर्ष 1997 से वर्ष 2026 तक नहीं की है। सरकार द्वारा ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया से बाहर रखकर सफाई कर्मचारियों के साथ सामाजिक भेदभाव किया है।
सरकार ने सभी सामाजिक भेदभाव की सीमा पार करते हुए सभी कार्यों से ठेका प्रथा समाप्त कर ठेकों मे लगे कर्मचारयों को हरिणा कौशल रोजगार निगम में शामिल कर वेतन बढ़ौतरी व 58 वर्ष नौकरी की गारंटी कर दी जबकि आज भी पालिका परिषद, नगर निगमों में वर्कआउटसोर्स, ऑपरेशनल मैंटीनेंस, डोर टू डोर व अन्य प्रकार के ठेके बादस्तूर जारी है।
ठेकेदारों द्वारा सफाई कर्मचारियों का शारीरिक, मानसिक शोषण किया जा रहा है। यही हालात पालिका, परिषद, नगर निगमों के ग्रुप सी व ग्रुप डी के कर्मचारियों की बनी हुई है। लगभग सभी कर्मचारियों के वेतन मानों में भारी वेतन विसंगतियां हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।