{"_id":"6a7f0a0209f503da0f0f5513","slug":"video-sanitation-workers-strike-continued-for-the-ninth-day-in-bahadurgarh-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में नौवें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में नौवें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के तहत शुक्रवार को बहादुरगढ़ नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। कर्मचारी 6 अगस्त से हड़ताल पर हैं। संगठन ने हड़ताल को बढ़ाकर 15 अगस्त तक करने का फैसला लिया है।
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारियों व अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों को लागू करना, एचकेआरएन को भंग करना तथा 17 मांगों पर सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच बनी सहमति का पत्र जारी करना शामिल है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई पत्र जारी नहीं किया और न ही संगठन को बातचीत के लिए बुलाया है।
बहादुरगढ़ इकाई के धरने की अध्यक्षता प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, कैशियर मुकेश दरोगा, वरिष्ठ उप प्रधान लीला राम, महिला उप प्रधान ऊषा देवी, सह सचिव होशियार सिंह दरोगा, ऑडिटर सुनील, प्रचार सचिव सरोज, जिला ऑडिटर संदीप टॉक, इंद्रमल, जय भगवान, सुनीता, जिला सदस्य सोनू, पूर्व कैशियर संदीप, नन्दराम दरोगा, कुलदीप दरोगा, सफाई कर्मचारी भीम सिंह, बिटु, प्रीतम, मनजीत, विक्रांत, अमन, कांता, प्रमिला, ऊषा और अनीता सहित वेतन-पटल से जुड़े सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।