{"_id":"69f6c4cca8fa7d141f0e0206","slug":"video-sanitation-workers-strike-in-bahadurgarh-continues-for-third-day-pressure-mounts-over-demands-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, मांगों को लेकर बढ़ा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, मांगों को लेकर बढ़ा दबाव
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, जो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित है, के आह्वान पर नगर परिषद बहादुरगढ़ के कच्चे और पक्के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया।
कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के 23 व 31 दिसंबर 2025 के आदेशों के अनुसार 5 से 10 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को स्थायी करने, ठेका प्रथा समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग दोहराई। इसके साथ ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और लंबित मांगों पर सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की गई।
हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग फरीदाबाद में शहीद हुए कर्मियों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा व एक सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। वहीं झज्जर में भूख हड़ताल के दौरान एक कर्मचारी की मौत पर भी शोक व्यक्त करते हुए 50 लाख रुपये मुआवजा और नौकरी देने की मांग की गई।
हड़ताल को विभिन्न इकाइयों और ठेका कर्मचारियों का भी समर्थन मिल रहा है, जिससे आंदोलन और तेज होने के संकेत हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।