{"_id":"69e0a33558fbcf47b40b8d04","slug":"video-solar-camp-held-at-om-garden-in-bahadurgarh-people-informed-about-free-electricity-and-subsidies-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में ओम गार्डन में सोलर कैंप, लोगों को मुफ्त बिजली व सब्सिडी की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में ओम गार्डन में सोलर कैंप, लोगों को मुफ्त बिजली व सब्सिडी की दी जानकारी
बहादुरगढ़ के बराही रोड स्थित ओम गार्डन में बिजली विभाग की ओर से सोलर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना और “हर घर सोलर प्लांट” योजना के लाभों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया, लागत, सब्सिडी व रखरखाव से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए आकर्षक सब्सिडी दे रही हैं। इससे लोग अपने घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल कम करने के साथ अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधान ओमबीर छिकारा ने कहा कि सौर ऊर्जा भविष्य की जरूरत है और यह पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने लोगों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में जेई प्रशांत, जेई अनिल, जेई संजीव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।