{"_id":"69a1855512141965b20af3e8","slug":"video-students-were-made-aware-under-the-national-adolescent-health-program-in-jhajjar-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय लकड़िया में किशोर-किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों, संतुलित खान-पान, व्यक्तिगत स्वच्छता, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन तथा तनाव मुक्त परीक्षा की तैयारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को मित्रता क्लीनिक में उपलब्ध निश्शुल्क एवं गोपनीय परामर्श सेवाओं के बारे में अवगत कराते हुए वहां आने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं को 28 फरवरी से आरंभ होने वाले एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया।
उन्हें बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 28 फरवरी को करेंगे। यह टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर स्कूल मुख्य प्राध्यापिका अनीता कुमारी, स्कूल हेल्थ ब्रांड एंबेसडर ज्योति, अध्यापिका सरोजबाला, संगीता, सुनील मौजूद रहे।
जिले में यह टीकाकरण अभियान 28 फरवरी से नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ एवं नागरिक अस्पताल झज्जर में शुरू किया जाएगा। यह टीका उन किशोरियों को लगाया जाएगा जिनकी आयु 14 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तथा 15 वर्ष से कम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।