{"_id":"6a3766e20ef61d285002939b","slug":"video-swimmers-from-haryana-conveyed-a-message-of-fitness-by-performing-yoga-in-a-swimming-pool-in-bahadurgarh-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में स्विमिंग पूल में योग कर हरियाणा के तैराकों ने दिया फिटनेस का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में स्विमिंग पूल में योग कर हरियाणा के तैराकों ने दिया फिटनेस का संदेश
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एचएल सिटी की चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में एक अनूठे योग सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा के तैराकों ने स्विमिंग पूल के अंदर और पानी में योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। तैराकों ने पानी के अंदर सांस रोककर विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित लोगों को आकर्षित किया।
कार्यक्रम में हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव एवं हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की इतना ही नहीं उन्होंने स्वंय भी तैराकों के साथ योग किया। अनिल खत्री का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलवाई है। उन्होंने खिलाड़ियों को योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। योग व्यक्ति को एकाग्रचित बनाता है तथा शरीर को ताकत और लचीलापन प्रदान करता है।
अनिल खत्री ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से कई गंभीर और असाध्य बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने खिलाड़ियों को स्विमिंग पूल में प्रशिक्षण शुरू करने से पहले योग करने की सलाह दी ताकि उनका प्रदर्शन और बेहतर हो सके। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प भी लिया।
तैराकों ने एक स्वर में कहा कि योग से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान देश के युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील भी की गई। योग सत्र के माध्यम से खिलाड़ियों ने समाज को फिट और निरोगी रहने का प्रेरणादायक संदेश दिया। इस अवसर पर देशी ढाणी के निदेशक सुनील खत्री, बलवान कादियान, विकास, सत्यनारायण शर्मा, कोच साईं जाधव, कोच पदमपाल, मुरली विशाल, निकिता, अनिल ढुल, ओमदत्त, सोमनाथ, अभिषेक भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।