{"_id":"69b964414472f225e40bff5f","slug":"video-the-district-deputy-commissioner-inspected-the-preparations-for-the-fair-to-be-held-at-mata-bhimswari-devi-temple-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: जिला उपायुक्त ने माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में लगाने वाले मेले की तैयारी का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: जिला उपायुक्त ने माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में लगाने वाले मेले की तैयारी का लिया जायजा
जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में मंगलवार को अधिकारियों के साथ चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियों का जायजा लिया और मौके पर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
इससे पहले डीसी ने अंदर वाले मंदिर में माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि माता भीमेश्वरी देवी दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसके लिए जरूरी सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रशासन सजग है। इस बीच डीसी ने 24 से 26 मार्च तक लगने वाले चैत्र नवरात्र मुख्य मेला के दौरान धर्मनगरी बेरी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंधों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की। एसडीएम एवं माता भीमेश्वरी देवी श्राइन बोर्ड की सीईओ रेणुका नांदल ने डीसी को मेला की तैयारी की जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च से नवरात्र पर्व शुरू हो रहा है, इस बार मुख्य मेला 24 से 26 मार्च को होगा।
उन्होंने मेला परिसर में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों के पहचान पत्र, पार्किंग, सुरक्षा, पीने के पानी, रात्रि के समय रोशनी के इंतजाम, स्वास्थ्य सुविधाएं, अस्थाई शौचालय, सीसीटीवी, माइक सर्विस, अग्निशमन सेवाएं इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। डीसी ने मेला के दौरान तहबाजारी तथा संवेदनशील दिवसों की पहचान को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यवस्था करते समय यह ध्यान रखा जाए कि धर्मनगरी बेरी के मेले में पहुंचने वाले किसी भी श्रद्धालु माता के दर्शन करने व आवागमन में कोई भी परेशानी न हो। इस मौके पर एडीसी जगनिवास, नपा चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान, सीएमओ डॉ. मंजू कादयान, एसीपी अनिल कुमार, तहसीलदार शेखर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।