{"_id":"6a0c40e0f7dcaa643004b357","slug":"video-the-villagers-honored-the-students-by-presenting-them-with-silver-medals-for-securing-first-place-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्रों को ग्रामवासियों ने चांदी का मेडल पहनाकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्रों को ग्रामवासियों ने चांदी का मेडल पहनाकर किया सम्मानित
गांव ढाकला के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सरपंच के भाई, एसएमसी प्रधान, एसएमसी मेंबर्स, ग्रामवासियों और विद्यालय स्टाफ ने जिला के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 12वीं (वाणिज्य संकाय) के वार्षिक परीक्षा परिणाम में जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र तथा मेरिट प्राप्त करने वाले अन्य छात्र-छात्राओं को चांदी के मेडल पहनाए।
विद्यालय स्तर पर 10वीं, 12वीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रिटायर्ड सैनिक जोरावर सिंह ने 10वीं,12वीं में प्रथम आने वाले सभी बच्चों को 1100 रुपये प्रति छात्र इनाम दिया। रिटायर्ड अध्यापक सतवीर सिंह ने भी प्रथम आने वाले बच्चों को 500 रुपये इनाम दिया। रिटायर्ड अध्यापक सुरेंद्र सिंह ने भी बच्चों को 1100 रुपये प्रति छात्र का इनाम दिया। विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि कक्षा 12वीं (वाणिज्य संकाय) में छात्र देव पुत्र प्रवीण कुमार ने जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र पलक पुत्री संदीप कुमार ने कला संकाय में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा सोनिया व छात्रा राखी ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कक्षा 12वीं में खुशी, सक्षम तथा योगिता को भी अच्छे प्राप्त करने पर विद्यालय में सम्मानित किया गया।
कक्षा दसवीं में यश कुमार ने प्रथम, वामिका ने द्वितीय, कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं की ही तीन छात्राओं समीक्षा, निशा व अनामिका को भी अच्छे अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। पारितोषिक वितरण समारोह के बाद विद्यालय में ढोल बजाकर अच्छे रिजल्ट के प्रदर्शन के लिए गांव ढाकला और चांदोल में बच्चों, अध्यापकों ने रैली निकाली। छात्र यश कुमार, देव कुमार ने अपने-अपने चांदी के मेडल अपने पिता और दादी को पहनाकर लोगों के हृदय को छू लिया। इस अवसर पर योगिता, राहुल तिवारी, विजय कुमार, मनोज कुमार, जसवंत, ब्रह्मपाल, आनंद कुमार, संदीप कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार ,यशवंती, मुमताज उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।