{"_id":"6a0b098e7b2720d00b073f99","slug":"video-four-workers-were-exposed-to-sewer-gas-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: सीवर सफाई के दौरान बड़ा हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आए चार कर्मचारी; आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: सीवर सफाई के दौरान बड़ा हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आए चार कर्मचारी; आईसीयू में भर्ती
नूना माजरा गांव स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में सोमवार को सीवर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मेनहोल के अंदर उतरे चार कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए। सभी कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में चारों कर्मचारियों को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारी शत्रुघ्न, अंशुल और विजेंद्र सीवर की सफाई करने के लिए मेनहोल के अंदर उतरे थे। बताया जा रहा है कि सीवर के अंदर जहरीली गैस भरी हुई थी। अंदर उतरते ही तीनों कर्मचारियों का दम घुटने लगा और वे बेहोश होकर गिर पड़े। घटना का पता चलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसी दौरान कर्मचारियों को बचाने के लिए अस्पताल में काम करने वाला बिजली कर्मचारी भी मेनहोल के अंदर उतर गया, लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया।
अस्पताल में कार्यरत बिजली कर्मचारी ब्रह्मदत्त ने साहस दिखाते हुए समय रहते कर्मचारियों को सीवर से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। अगर कुछ मिनट और देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कर्मचारियों को बाहर निकालने के बाद तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।