{"_id":"6a0ac02c32c844c78302e31e","slug":"video-elderly-woman-dies-in-road-accident-at-jhajjar-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में बलेनो कार और बाइक की टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में बलेनो कार और बाइक की टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत
हरियाणा के झज्जर में बेरी-कबूलपुर मार्ग पर बलेनो कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा सोमवार को हुआ। इस हादसे में बाइक पर सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला की पहचान गांव दुबलधन पत्नी चेतराम के तौर पर हुई है।
महिला की उम्र करीब 63 साल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अनिल पुत्र चेतराम अपनी माता केला को दवाई दिलवाने के लिए रोहतक जा रहा था। जब वह बेरी- कबूलपुर रोड पर माता भीमेश्वरी देवी स्कूल के पास पहुंचा तो आगे चल रही बलेनो कार से टक्कर हो गई। इसमें मां -बेटा सड़क पर जा गिरे, जिसमें महिला की मौत हो गई जबकि अनिल घायल हो गया। अनिल को गंभीर चोटों के चलते उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।