Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
VIDEO : 86 examination centers have been set up in Jind, 10th exam will run till 19th March and 12th exam will run till 29th March
{"_id":"67bdb22d5929445d7c05073b","slug":"video-86-examination-centers-have-been-set-up-in-jind-10th-exam-will-run-till-19th-march-and-12th-exam-will-run-till-29th-march","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जींद में बनाए गए हैं 86 परीक्षा केंद्र, 10वीं की 19 मार्च तो 12वीं की 29 मार्च तक चलेंगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जींद में बनाए गए हैं 86 परीक्षा केंद्र, 10वीं की 19 मार्च तो 12वीं की 29 मार्च तक चलेंगी परीक्षा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। 12वीं कक्षा की परीक्षा 27 फरवरी और 10वीं कक्षा की परीक्षा 28 फरवरी से शुरू होंगी। जिलेभर से राजकीय और प्राइवेट स्कूलों के दोनों कक्षाओं के लगभग साढ़े 36 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसमें से 10वीं कक्षा के 21 हजार से अधिक और 12वीं कक्षा के साढ़े 15 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हैं। 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 28 फ रवरी से 19 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 27 फ रवरी से 29 मार्च तक होगी। परीक्षा का समय दोपहर साढ़े 12 बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक रहेगा। परीक्षा को लेकर जिले में 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें से जींद ब्लॉक में 39, नरवाना ब्लॉक में 15, उचाना ब्लॉक में 17 और सफीदों ब्लॉक में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर केंद्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगे होने चाहिए। शिक्षा विभाग ने नकल रहित परीक्षा कराने के लिए कड़े प्रबंध किए हैं। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड लेकर स्कूलों में पहुंचना होगा। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। इस दौरान जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। दूसरी तरफ परीक्षा को लेकर विभाग ने काम शुरू कर दिया है। अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि परीक्षा से पूर्व सभी प्रबंध दुरुस्त कर ली जाएं। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसी, क्लस्टर हेड और प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।