Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
A kiln accountant in Julana, Jind, committed suicide by hanging himself. Police are investigating
{"_id":"6930127c27ea38e295037d05","slug":"video-a-kiln-accountant-in-julana-jind-committed-suicide-by-hanging-himself-police-are-investigating-2025-12-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना में भट्ठा मुनीम ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना में भट्ठा मुनीम ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
क्षेत्र के ब्राहमणवास गांव के पास एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। लजवाना कलां गांव निवासी सुशील के भाई दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुशील भारत भठ्ठे पर मुनीम का काम करता था।
सुशील का संपर्क यूपी के जमादार यूनिस से हुआ। सुशील ने टीएस भठ्ठे के मालिक से लेबर को लेकर बात की और ठेकेदार जितेंद्र नांदल ने जमादार यूनिस को 9 लाख एडवांस में पेमेंट दे दी। पेमेंट देने के बाद लेबर आ भी गई लेकिन तीन दिन पहले लेबर फरार हो गई। भठ्ठा ठेकेदार जितेंद्र नांदल मुनीम से पैसे की मांग कर रहा था जिसके दबाव के चलते सुशील ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्राहमणवास गांव के पास एक व्यक्ति खेतों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - विक्रम, थाना प्रभारी जुलाना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।