{"_id":"6996db7239a06648f801fdb4","slug":"video-ai-and-digital-skills-will-help-daughters-become-self-reliant-in-jind-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में एआई और डिजिटल कौशल से बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में एआई और डिजिटल कौशल से बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर
महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन की तरफ से पीआईजी राजकीय महिला महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के सहयोग से आयोजित प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिजिटल अवेयरनेस और डिजिटल लिटरेसी प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रतिनिधि के रूप में रुद्राक्ष मिड्ढा उपस्थित रहे। इसके अध्यक्षता प्राचार्य डॉ जेएन गहलावत और संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने की। रुद्राक्ष मिड्ढा ने कहा कि वर्तमान युग में बेटियों को एआई और डिजिटल शिक्षा से जोड़ना समय की सबसे बड़ी मांग है। उन्होंने संगठन द्वारा चलाए जा रहे स्किल डेवलपमेंट और इंटर्नशिप कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी दक्षता ही युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी। प्राचार्य गहलावत ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप छात्राओं को तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ना उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
वहीं, संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने बताया कि संगठन का मूल उद्देश्य शिक्षा को सीधे रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यवहारिक और तकनीकी रूप से इतना सक्षम बनाना है कि वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।
इस अवसर पर संस्था की आईटी प्रमुख अंकिता खटकड़, प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. मोहित रांगी, कॉफी, रिया और सिमरन मौजूद रहे। यह आयोजन बेटियों को सशक्त बनाने और नई शिक्षा नीति को धरातल पर उतारने की दिशा में एक प्रभावी कदम रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।