{"_id":"69d247980118043f5b0b425d","slug":"video-cm-saini-slams-inld-and-congress-in-jind-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: सीएम सैनी ने कांग्रेस और इनेलो पर जमकर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: सीएम सैनी ने कांग्रेस और इनेलो पर जमकर साधा निशाना
हुडा ग्राउंड में धन्यवाद एवं विकास रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। करीब सवा घंटे के अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस और इनेलो पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों का एजेंडा हमेशा वोट लो और शोषण करो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और इनेलो ने अपने शासनकाल में प्रदेश को विकास के मामले में पीछे धकेलने का काम किया। परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए उन्होंने जनता के वोट का इस्तेमाल अपने परिजनों को आगे बढ़ाने के लिए किया, जबकि विकास की असली सोच केवल भाजपा ने दी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के 10 साल के शासन में जनता का शोषण हुआ, जबकि भाजपा सरकार ने पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता दी।
सीएम सैनी ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए एकमात्र दल भाजपा है और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को देशहित में समर्पित और मजबूत शासक बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। रैली में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जींद जिले में पिछले 11 वर्षों में करीब 15 हजार युवाओं को रोजगार दिया गया है। उन्होंने खुद को एक सामान्य गरीब परिवार से आने वाला बताते हुए कहा कि वह सत्ता में मुखिया नहीं, बल्कि सेवक की भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा द्वारा रखी गई सभी मांगों को भी मुख्यमंत्री ने मंच से स्वीकार किया और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की हर जरूरत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।