{"_id":"69d1ff65d4b21ea57605cb29","slug":"video-thabii-ma-btha-aakab-oiparata-kara-raha-aataka-madayal-aarapaya-ka-etaesa-na-karata-ma-kaya-pasha-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"दुबई में बैठा आकिब ऑपरेट कर रहा आतंकी मॉड्यूल, आरोपियों को एटीएस ने कोर्ट में किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में बैठा आकिब ऑपरेट कर रहा आतंकी मॉड्यूल, आरोपियों को एटीएस ने कोर्ट में किया पेश
देशभर में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की साजिश रचने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मेरठ का आकिब दुबई में बैठकर मॉड्यूल को ऑपरेट कर रहा है। आकिब ने ही साकिब का संपर्क सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तानी हैंडलर्स से कराया था। अंदेशा है कि आकिब ने देश में इस तरह के कई मॉड्यूल तैयार किए हैं, जिनकों देश के खिलाफ भड़काता है। ताकि, वह देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देकर विद्रोह करें।
यूपी एटीएस ने बृहस्पतिवार को मेरठ के साकिब उर्फ डेविल, अरबाब, गौतमबुद्धनगर के विकास उर्फ रौनक और लोकेश उर्फ पपला पंडित को गिरफ्तार किया था। ये सभी लखनऊ रेलवे स्टेशन पर विस्फोट करने की साजिश रचकर उसको अंजाम देने पहुंचे थे।
एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि आरोपी साकिब का कनेक्शन मेरठ के ही रहने वाले आकिब से है। आकिब लंबे समय से दुबई में है। उसी ने साकिब को सोशल मीडिया(इंस्टाग्राम व टेलीग्राम) के जरिये पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क कराया था। उसके बाद साकिब सीधे हैंडलर्स से बात कर उनको जानकारियां उपलब्ध करवा रहा था। एफआईआर में आकिब का नाम भी शामिल किया गया है।
एडीजी एलओ के मुताबिक आकिब ने अपने सोशल मीडिया में हथियारों के साथ फोटो डाली हैं। कई फोटो में एके-47 भी है उसके पास। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आकिब पाकिस्तान के बड़े आतंकी संगठन के संपर्क में है। सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया की इन्हीं तस्वीरों के आधार पर जांच एजेंसी ने तफ्तीश शुरू की थी। जिसके जरिये मॉड्यूल का खुलासा हुआ।
आरोपी शनिवार को कोर्ट में पेश किए गए। एटीएस ने उनकी कस्टडी रिमांड मांगी। कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड मंजूर कर दी है। एटीएस की टीम आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी राज उगलेंगे। मॉड्यूल में और कौन कौन लोग शामिल हैं और कौन कौन सी वारदातों को अंजाम देने की साजिश थी, इन सभी सवालों के जवाब एटीएस उनसे पता करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।