{"_id":"6a8478d2099230683f06b9a2","slug":"video-congress-begins-efforts-to-strengthen-the-organization-in-jind-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में कांग्रेस ने संगठन मजबूत करने की शुरू की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में कांग्रेस ने संगठन मजबूत करने की शुरू की कवायद
जींद। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त की पहल पर कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम शुरू किया है। इसी कड़ी में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने जींद जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद कर पार्टी की स्थिति और संगठन को मजबूत करने के लिए फीडबैक लिया। यह जानकारी जाट धर्मशाला में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दी। उन्ळोंने कार्यक्रम में जिले के कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं की मौजूदगी को पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि माना गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए नेताओं को एक मंच पर आने और आपसी मतभेद दूर करने की मांग रखी। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा से अधिक नुकसान नेताओं की आपसी फूट के कारण हुआ। उन्होंने प्रदेश प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष के सामने संगठन में एकजुटता कायम करने की जरूरत बताई। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का यह कार्यक्रम उनकी सोच का हिस्सा है। अब तक प्रदेश के 14 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं और यह अभियान चौथे चरण में चल रहा है। भविष्य में हरियाणा के सभी 180 ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अक्तूबर में जिला कांग्रेस का अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। दिवाली के बाद कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। सोशल मीडिया को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जिले में कार्यशालाएं आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अगले छह माह के लिए रोडमैप तैयार किया है। कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ आम लोगों के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए तैयार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।