{"_id":"69cfbc18f72380c53a0f1d77","slug":"video-demand-to-shut-down-biogas-plant-located-in-residential-area-in-jind-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में रिहायशी क्षेत्र में बने बायोगैस प्लांट को बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में रिहायशी क्षेत्र में बने बायोगैस प्लांट को बंद करने की मांग
शहर के नए बस अड्डे के नजदीक रिहायशी क्षेत्र में बने बायोगैस प्लांट को बंद करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को कॉलोनियों के लोगों ने धरना दिया। धरने को समर्थन देने के लिए कई खापो, भाकियू, कांग्रेस, सीपीआईएम, सीटू ने भोपाल कांड को याद करते हुए सरकार से तुरंत बायो गैस प्लांट पर तालाबंदी करने की मांग बुलंद की।
कंडेला खाप प्रधान ओमप्रकाश कंडेला की अध्यक्षता में आयोजित धरने पर सरकार को दस दिन का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि यदि तय दिनों के दौरान इस प्लांट को बंद नहीं किया तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू होगा, जो मुकाम पूरा होने तक जारी रहेगा। धरने के बीच एसडीएम सत्यवान मान पहुंचे, जिनको राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए। उन्होंने बायोगैस प्लांट के मेनेजर के मार्फत कंपनी के चेयरमेन को भी ज्ञापन भेजते हुए तुरंत ही प्लांट को बंद करने की मांग की। लोगों ने बायो गैस प्लांट के कारण दरके हुए मकानों के नुक्सान की भरपाई के लिए मुआवजा भी मांगा। इस दौरान मुख्य गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। करीब तीन घंटे तक चले इस सांकेतिक धरने पर नवीन जयहिंद, कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल सिहाग, माजरा खाप के प्रवक्ता समुंद्र सिंह फोर, सीटू जिला प्रधान का. रमेश चंद्र ने कहा कि जब बड़ी कंपनी ने यहां जमीन ली तो स्थानीय लोगों को सब्जबाग दिखाए गए कि यहां कोई खास सौगात दी जाएगी, लेकिन सौगात की जगह गोबर से तैयार करने वाली गैस के तौर पर जो बम यहां रिहायशी क्षेत्र में तैयार किया गया है, वह जींद के लोगों को मौत की नींद सुला सकता है। रिहायशी क्षेत्र में गैस प्लांट लगाने की मंजूरी देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ-साथ जब रिहायशी क्षेत्र में यह प्लांट तैयार किया जा रहा था उसे मुकदर्शक बनकर देख रहे स्थानीय अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। नवीन जयहिंद ने कहा कि जींद के लोगों की जिंदगी को खतरे में झौंकने के पीछे भ्रष्टाचार का बड़ा खेल हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अगले दो दिनों के दौरान जींद जिले में आ रहे है। मुख्यमंत्री खुद प्लांट के नजदीक एक दिन बिता कर देखे ताकि उनको भी अहसास हो जाए कि प्लांट का धुंआ और उससे निकलने वाली बदबू में रहना कितना जोखिम भरा है। ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में बायो गैस प्लांट बनाना सीधे तौर पर जींद के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ है। प्लांट के विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से जनता के साथ खड़ी है। जींद के लोगों की जिंदगी पर जो जोखिम बना है वह किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं है। इस अवसर पर सुशील नरवाल, वेद प्रकाश, रामचंद्र बिरोली, डॉ. राजकुमार गोयल, राजू लखीना, कपूर सिंह, पवन दुहन, धर्मपाल कटारिया, दीपक पिंडारा, विजय मोर लुदाना, जगदीश बीबीपुर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।