Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: The entire process—from filing a complaint to the investigation and subsequent action—was explained; 40 female students asked questions.
{"_id":"6a6a0644e7aba0be6d05dd00","slug":"video-jind-the-entire-process-from-filing-a-complaint-to-the-investigation-and-subsequent-action-was-explained-40-female-students-asked-questions-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: शिकायत दर्ज कराने से लेकर जांच और कार्रवाई तक की पूरी प्रक्रिया समझाई, 40 छात्राओं ने पूछे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: शिकायत दर्ज कराने से लेकर जांच और कार्रवाई तक की पूरी प्रक्रिया समझाई, 40 छात्राओं ने पूछे सवाल
जींद। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को महिला थाना जींद में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाना तथा कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी देना था। इसमें वुडस्टॉक स्कूल की आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा की छात्राओं ने भाग लिया।
महिला थाना प्रभारी पूजा जाखड़ ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें महिला थाने की कार्यप्रणाली से विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि महिला थाना महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े मामलों के समाधान के लिए कार्य करता है। यहां घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़, साइबर अपराध, स्टॉकिंग, बाल संरक्षण और अन्य महिला संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी शिकायत को सबसे पहले दर्ज किया जाता है, जिसके बाद संबंधित तथ्यों की जांच की जाती है। आवश्यकता पड़ने पर दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई जाती है। यदि मामला गंभीर हो तो कानूनी प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच शुरू की जाती है। पीड़ित की गोपनीयता बनाए रखने और उसे हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जाती है। छात्राओं के साथ स्कूल निदेशक आशुतोष शर्मा व अध्यापिका पारूल गर्ग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर छात्रा रीत, रीतिका, पल्लवी, सीरत, राशि, सान्वी, कशिश, सुखमन व संजू मौजूद रही।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने थाना व्यवस्था, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, पुलिस जांच, महिला हेल्पलाइन और सुरक्षा से जुड़े अनेक सवाल पूछे। थाना प्रभारी ने सभी प्रश्नों के उत्तर दिए तथा छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी।
इस अवसर पर छात्राओं को थाना परिसर के विभिन्न कक्षों का भी भ्रमण कराया गया और पुलिस के दैनिक कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने कहा कि इस पहल से पुलिस के प्रति उनकी झिझक दूर हुई है और उन्हें अपने अधिकारों व कानूनी प्रक्रिया की बेहतर जानकारी मिली। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।