Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Lakshya, an ITI student from Jind, won a gold medal in boxing at the National School Sports Championship.
{"_id":"6989b4ee6d3d2b49c40e9aba","slug":"video-lakshya-an-iti-student-from-jind-won-a-gold-medal-in-boxing-at-the-national-school-sports-championship-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में आईटीआई के छात्र लक्ष्य ने नेशनल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जीता बॉक्सिंग में गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में आईटीआई के छात्र लक्ष्य ने नेशनल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जीता बॉक्सिंग में गोल्ड
जयपुर राजस्थान में 30 से दो फरवरी तक आयोजित 15वीं ओपन नेशनल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप2026 में छात्र लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर संस्थान, जिला और हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है।
यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता स्कूल स्पोर्ट्स एजुकेशन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए आईटीआई जींद के वेल्डर ट्रेड के छात्र लक्ष्य ने अंडर-19 आयु वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए सभी मुकाबले जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। लक्ष्य की इस उपलब्धि पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान के प्राचार्य नरेश कुमार पांचाल ने छात्र लक्ष्य को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य की यह सफलता न केवल संस्थान के लिए गौरव की बात है, बल्कि अन्य प्रशिक्षणार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि साबित करती है कि आईटीआई के छात्र तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। इस अवसर पर संस्थान के अधीक्षक जोगिंदर सिंह श्योराण, वर्ग अनुदेशक मंगल सिंह, नरेंद्र ढुल, सुरेंद्र खटकड़, सोनू राम, अनुदेशक नवीन लोहान, सोमबीर, अक्षय ढांडा और अन्य स्टाफ सदस्य एवं परिजन मौजूद रहे। प्राचार्य ने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। संस्थान परिवार ने आशा व्यक्त की कि लक्ष्य भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।