{"_id":"69ad514c235c306fe709b278","slug":"video-people-are-worried-due-to-increase-in-domestic-gas-prices-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: घरेलू गैस के लिए मारा-मारी, 60 रुपये दाम बढ़ने से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: घरेलू गैस के लिए मारा-मारी, 60 रुपये दाम बढ़ने से उपभोक्ता परेशान
शहर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों घरेलू रसोई गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर के दामों में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी होने के साथ-साथ सिलेंडर की किल्लत भी सामने आ रही है। हालात यह हैं कि कई उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जबकि ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी सही तरीके से काम नहीं कर रही है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले ही महंगाई से घर का बजट प्रभावित है, ऊपर से गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से रसोई का खर्च और बढ़ गया है। कई लोगों ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग करने की कोशिश करने पर भी बुकिंग नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शहर के कई उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। कई बार घंटों इंतजार करने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पाता। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिलेंडर की आपूर्ति नियमित नहीं होने से परेशानी और बढ़ गई है।
बाक्स
गृहिणियों का कहना है कि रसोई गैस के दाम बढ़ने से घर का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। पहले ही सब्जी, दूध और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़े हुए हैं, अब गैस महंगी होने से रसोई का खर्च और ज्यादा हो गया है। कई परिवारों को अब खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।