Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Three acres of wheat crop were destroyed in a fire at Deshkhera village in Jind; the blaze was brought under control after a strenuous effort.
{"_id":"69cfafaecc8be4afe001b140","slug":"video-three-acres-of-wheat-crop-were-destroyed-in-a-fire-at-deshkhera-village-in-jind-the-blaze-was-brought-under-control-after-a-strenuous-effort-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के देशखेड़ा गांव में आग लगने से तीन एकड़ गेहूं की फसल जली, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के देशखेड़ा गांव में आग लगने से तीन एकड़ गेहूं की फसल जली, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
क्षेत्र के देशखेड़ा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों तक फैलने लगी। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देशखेड़ा गांव निवासी किसान रवि ने बताया कि वह अपने खेत के पास ही मौजूद थे, तभी आसपास काम कर रहे अन्य किसानों ने उन्हें सूचना दी कि उनके खेत में आग लग गई है।
प्राथमिक रूप से आग लगने का कारण बिजली की चिंगारी बताया जा रहा है। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे काफी नुकसान हो गया। किसानों ने अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने के बाद ही स्थिति नियंत्रण में आई। तब तक लगभग तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।