Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Commission agents in Julana have launched an indefinite strike in protest against new regulations
{"_id":"69cf5a87f11ac2351b03bb96","slug":"video-commission-agents-in-julana-have-launched-an-indefinite-strike-in-protest-against-new-regulations-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जुलाना में नए नियमों के विरोध में आढ़तियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मंडी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाना में नए नियमों के विरोध में आढ़तियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मंडी बंद
Ankesh Kumar
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:43 AM IST
Link Copied
कस्बे की नई अनाज मंडी में आढ़तियों और किसानों ने सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए नियमों का जमकर विरोध करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। धरने की अध्यक्षता आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पवन लाठर ने की।
लोगों को संबोधित करते हुए पवन लाठर ने कहा कि सरकार किसानों और आढ़तियों के हितों की अनदेखी कर लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जो उनके लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर रोज नए-नए नियम लागू किए जा रहे हैं, जिससे मंडी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस बार सरकार द्वारा फसल बेचने आने वाले किसानों के ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट और बायोमीट्रिक प्रणाली को अनिवार्य किया गया है, जिसे आढ़तियों और किसानों ने अव्यवहारिक बताया। उन्होंने आगे कहा कि मंडी को सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक ही खोलने के आदेश भी पूरी तरह से गलत हैं। किसान अक्सर रात के समय खेतों में कंबाइन से फसल कटाई करते हैं, ऐसे में उन्हें अपनी फसल मंडी तक लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आढ़तियों ने इन आदेशों को तुगलकी फरमान बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की। सरकार के ये नियम उनके कामकाज में बाधा डाल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।