{"_id":"6a7dc32bfdd85bf3e60cac82","slug":"video-vande-mataram-is-a-symbol-of-respect-for-the-country-and-patriotism-dc-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"वंदे मातरम देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे मातरम देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक: डीसी
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में वीरवार को वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सुगम संगीत समारोह आयोजित किया गया। विभिन्न स्कूलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, समर्पण और राष्ट्र भक्ति की भावना का प्रतीक है। इसके 150 वर्ष पूरे होना प्रत्येक देशवासी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली विरासत से जुड़ने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। डीसी ने कहा कि देश की आजादी में महान वीर सपूतों के योगदान को देशवासी हमेशा याद रखेंगे। भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, रामप्रसाद बिस्मिल और लाला लाजपत राय जैसे शहीदों के बलिदान की बदौलत आज हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम्, इंकलाब और जय हिंद केवल नारे नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय की जीवन शैली के स्रोत हैं। युवाओं को राष्ट्रभक्तों और शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में सार्थक भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, जिला नगरायुक्त अनिल दून, एसडीएम सत्यवान मान, नगराधीश मोनिका रानी, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, नायब तहसीलदार बलराम मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।