Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
VIDEO : young man died after being hit by a train in Jind, family members said- Ravi had gone out for a walk in the morning
{"_id":"67c2e4c36accbf354604943d","slug":"video-young-man-died-after-being-hit-by-a-train-in-jind-family-members-said-ravi-had-gone-out-for-a-walk-in-the-morning","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जींद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने कहा- सुबह घूमने निकला था रवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जींद में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने कहा- सुबह घूमने निकला था रवि
दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर नहर पुल के पास शनिवार सुबह एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बैंड मार्किट रघुनगर निवासी 23 वर्षीय रवि के तौर पर हुई है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
शनिवार सुबह युवक रवि दिल्ली-बठिंडा रेललाइन की तरफ घूमने के लिए गया था। जब वह लाइन पार करने लगा तो उसकी जेब से कुछ सामान गिर गया। वह सामान उठाने लगा तो उसी समय ट्रेन आ गई, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को उसके पास से शिनाख्त के लिए कोई कागजात नहीं मिला।
इसके बाद पुलिस ने जांच की तो मृतकी की शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान बैंड मार्किट रघुनगर निवासी 23 वर्षीय रवि के तौर पर हुई। परिजनों ने बताया कि मृतक रंग-रोगन का कार्य करता था। वह परिवार में कमाने वाला था। उसके पिता बीमारी के कारण घर पर ही रहते हैं। उसका एक छोटा भाई भी है। जांच अधिकारी एएसआई गुरदेव ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।