{"_id":"6767f8e7f4fe4262f70c48b1","slug":"video-cara-sahabjatha-ka-shahatha-thavasa-para-hana-val-karayakarama-ka-lkara-tayaraya-shanpr","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चार साहिबजादों की शहीदी दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चार साहिबजादों की शहीदी दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू
सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों की शहीदी दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिलेभर में 25 से 27 दिसंबर तक सीवन, चीका और कैथल के गुरुद्वारों में शहीदी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं, कैथल के गुरुद्वारा नीम साहिब और मंजी साहिब में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के तहत श्रद्धालुओं की ओर से शहर में प्रभात फेरी निकालने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम छह जनवरी तक लगातार जारी रहेगा। रविवार को इस कार्यक्रम के तहत शहर के सिंह मोहल्ला और कलायत में प्रभारी फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी श्री सुखमनी साहिब सोसायटी की ओर से निकाली। वहीं, श्री मंजी साहिब गुरुद्वारा में सुबह के समय शब्द कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी साहिब सिंह चक्कू ने बताया कि चार साहिबजादों की शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 22 से 27 दिसंबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत रविवार को श्री मंजी साहिब गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन कार्यक्रम हुआ। अब 23 दिसंबर को डोगरा गेट स्थित श्री नीम साहिब गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पटियाला से रागी जत्थे गुरुओं की महिमा का बखान करने के लिए पहुंचेंगे। इस मौके पर तेजेंद्र पाल भाटिया, गुरमीत सिंह, अरमिंद्र सिंह, रजवंत सिंह, मोनू, दीपेंद्र कोहली, राकेश व राम सिंह आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।