Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
VIDEO : condition of Patti Afghan Sports Stadium in Kaithal is bad, nobody took care of it in last 12 years
{"_id":"675190a2864e4ff2330d006f","slug":"video-condition-of-patti-afghan-sports-stadium-in-kaithal-is-bad-nobody-took-care-of-it-in-last-12-years","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कैथल में पट्टी अफगान खेल स्टेडियम की हालत खस्ता, पिछले 12 साल ने किसी ने ली सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कैथल में पट्टी अफगान खेल स्टेडियम की हालत खस्ता, पिछले 12 साल ने किसी ने ली सुध
कैथल के गांव पट्टी अफगान में स्थित गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम की हालत खस्ता हो चुकी है। इस स्टेडियम की पिछले 12 साल ने किसी ने भी सुध नहीं ली है। अब इस खेल स्टेडियम की चार दीवारी भी खराब होने लगी है। बता दें कि वर्ष 2008 में कांग्रेस की सरकार ने स्टेडियम का निर्माण करवाया था। बता दें कि खेल के क्षेत्र में जिले की देश-विदेश में अलग पहचान है। जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब पदक जीते है।
ओलंपिक तक जिले के खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया है। अच्छे कोच और मैदान के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडिय़ों को जिले व आसपास के कस्बे में अभ्यास करने जाना पड़ता है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में राजीव गांधी खेल स्टेडियम बनाए गए हैं उनमें खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही। स्टेडियम में जो मैदान है, वहां पर घास फूस उगा हुआ है। स्टेडियम में पीने के पानी तक वस्था नहीं है। ऐसे में खिलाड़ी कैसे अभ्यास कर सकते हैं। यही नहीं, इस स्टेडियम में रखे गए चौकीदार को सफाई करने के लिए सामान तक नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।