{"_id":"678b741698be6cb7fb0c970b","slug":"video-examination-for-admission-in-jawahar-navodaya-vidyalaya-in-kaithal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कैथल में जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ली परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कैथल में जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ली परीक्षा
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए शनिवार को परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के तहत जिलेभर में छह खंडों में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसी कड़ी में खंड सीवन के सभी स्कूलों के बच्चों के लिए नगर के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र बनाया गया था।
जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से मयंकर सिंह, ब्रह्मजीत ओबजरवर के तौर पर परीक्षा में पहुंच कर देख देख की। खंड शिक्षा अधिकारी सीवन सुरेश कैंदल भी परीक्षा के निरीक्षण के लिए पहुंचे। स्कूल प्रधानाचार्य एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हो गई है। इसके लिए स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिसमें खंड सीवन के सभी बच्चों ने भाग लिया। इस परीक्षा के लिए खंड सीवन के 297 बच्चों ने आवेदन किया था।
परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के लिए कुल 239 छात्र पहुंचे, जिन्होंने परीक्षा में भाग लिया। शर्मा ने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा कक्षा छह में दाखिले के लिए आयोजित की गई है। यह परीक्षा पास करने वाले बच्चों का दाखिला जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में होगा जोकि कक्षा 12वीं कक्षा तक वहां पर निशुल्क शिक्षा ग्रहण करेंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के साथ साथ हास्टल की सुविधा भी दी जाती है। इस आयोजन में स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने सहयोग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।