Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath arrived at the hermitage of Siddha Baba Mukut Nath Ji in Saugal village, Kaithal.
{"_id":"69b51810402e8866a60519ee","slug":"video-uttar-pradesh-chief-minister-yogi-adityanath-arrived-at-the-hermitage-of-siddha-baba-mukut-nath-ji-in-saugal-village-kaithal-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे कैथल के सौंगल गांव में सिद्ध बाबा मुकुट नाथ जी की तपोस्थली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे कैथल के सौंगल गांव में सिद्ध बाबा मुकुट नाथ जी की तपोस्थली
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब 1 बजे हरियाणा के कैथल जिले के सौंगल गांव स्थित सिद्ध बाबा मुकुट नाथ जी की प्राचीन तपोस्थली पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा मुकुट नाथ जी की समाधि पर नमन किया और धूनि पर नमस्कार अर्पित किया। यह दौरा चेला बाबा गणेशनाथ के आठवें मेल के अवसर पर हुआ है।
बाबा मुकुट नाथ मठ नाथ संप्रदाय का एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है, जहां सिद्ध श्री बाबा मुकुट नाथ महंत ने गद्दी की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस स्थान से विशेष लगाव है और वे नियमित रूप से यहां माथा टेकने आते हैं।
गांव सौंगल में योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर भव्य तैयारियां की गई थीं। 5 किलोमीटर क्षेत्र में टेंट लगाए गए, हजारों क्विंटल मिठाइयां तैयार की गईं, और 8 हजार महंतों तथा लाखों साधु-संतों के भोजन की व्यवस्था की गई। जिला प्रशासन ने सुरक्षा, बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।