{"_id":"69c4ccbf1cc8eeb3d80e7ce1","slug":"video-fight-between-two-parties-over-land-dispute-in-karnal-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, एक शख्स की मौत और आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, एक शख्स की मौत और आठ लोग घायल
करनाल के गांव मुंडो गढ़ी और सदरपुर के बीच जमीनी विवाद को लेकर वीरवार को दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। घटना में 8 लोगों के घायल होने की जानकारी है। वहीं, एक 65 साल के शख्स की भी मौत हो गई। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, कुछ घायलों को इलाज के लिए करनाल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद अचानक बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर फायरिंग होने की भी चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस की तीन टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जिनमें से कुछ गंभीर घायलों को करनाल रेफर किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।