Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
VIDEO : करनाल में एशियन खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह, मेहमानों के लिए पांच हजार कुर्सियों लगाई
{"_id":"65310d20bf476ef9900b1693","slug":"video-karanal-ma-eshayana-khal-ka-pathaka-vajata-khalugdhaya-ka-samamana-samaraha-mahamana-ka-le-paca-hajara-karasaya-lgaii","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में एशियन खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह, मेहमानों के लिए पांच हजार कुर्सियों लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल में एशियन खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह, मेहमानों के लिए पांच हजार कुर्सियों लगाई
एशियन खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को कर्ण नगरी में सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से कर्ण स्टेडियम में 20 अक्तूबर को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां जारी हैं। कार्यक्रम में पदक विजेता 33 खिलाड़ियों के लिए मुख्य मंच के साथ अलग से मंच बना है। दोनों मंचों को जर्मन हेंगर टेंट से सजाया गया है। इसके अलावा पंडाल में करीब पांच हजार कुर्सियां लगाई गई। कार्यक्रम में खेल जगत से जुड़ी कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने एवं सफल आयोजन के लिए खेल विभाग के निदेशक यशेन्द्र सिंह और उपायुक्त अनीश यादव ने बुधवार को जिला प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारियों के साथ कर्ण स्टेडियम का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।