Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
VIDEO : आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शौर्य चक्र से पुरस्कृत नायक जितेंद्र सिंह को किया सम्मानित
{"_id":"652fe41e0895399df40106a5","slug":"video-aagara-pahaca-dapata-saema-kashava-maraya-na-sharaya-cakara-sa-parasakata-nayaka-jatathara-saha-ka-kaya-samamanata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शौर्य चक्र से पुरस्कृत नायक जितेंद्र सिंह को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शौर्य चक्र से पुरस्कृत नायक जितेंद्र सिंह को किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने सैनिक सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। उप मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही कार्य़कर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर बॉर्डर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए गोली लगने से घायल नायक जितेंद्र सिंह का सम्मान किया। इससे पहले जितेंद्र को राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम फतेहाबाद क्षेत्र में आयोजित किया गया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि यमराज से लड़कर अपने प्राणों को बचाकर आपके बीच वापस लौटे वीर सैनिक का सम्मान करते हुए मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कहा कि 44-राजपूत बटालियन के वीर सैनिक नायक जितेंद्र सिंह को महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा कीर्ति चक्र प्रदान किया गया है। ऐसा सम्मान जीवित सैनिक कम ही ले पाते हैं। ऐसे वीर, अदम्य, सहासी सपूत ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया। अपने प्राणों की परवाह किए बगैर अपने देश की रक्षा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।