{"_id":"69b2b982906e56c57c00f79b","slug":"video-people-queue-up-outside-the-gas-agency-for-lpg-cylinders-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: गैस एजेंसी के बाहर एलपीजी सिलिंडर के लिए लगी लोगों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: गैस एजेंसी के बाहर एलपीजी सिलिंडर के लिए लगी लोगों की कतारें
पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण गैस की किल्लत न हो, इसके लिए केंद्र स्तर पर की गई सख्ती से करनाल जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की खपत आधी हो गई है। इसी बीच जिले में कई जगहों पर सिलिंडर मिल तो रहे हैं, लेकिन उसके लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है और सिलिंडर भी उन्हीं लोगों को मिल रहा जिन्होंने पहले से बुक करवा रखा हो। कर्ण कैनाल स्थित गैस एजेंसी में लोगों की भीड़ तो थी, लेकिन लोगों को सिलिंडर आसानी से मिल रहा था। लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले से ही बुक कर रखा था, लेकिन सिलिंडर की गाड़ी करीब तीन बाद आज आई है और उसमें भी बहुत कम सिलिंडर आए हैं। ऐसे में जिनके पास सिर्फ एक सिलिंडर है उनके लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। वहीं, काछवा गांव से आए एक व्यक्ति ने बताया कि उनके गांव में अगले आठ दिन तक कोई सिलिंडर नहीं आएगा। जिस वजह से उनको करनाल अपने रिश्तेदारों के पास सिलिंडर लेने के लिए आना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।