Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Tricolour hoisted in Karnal on Independence Day; Cabinet Minister Ranbir Gangwa took the salute at the grand parade.
{"_id":"6a7ffc135e7de5f2b203558f","slug":"video-tricolour-hoisted-in-karnal-on-independence-day-cabinet-minister-ranbir-gangwa-took-the-salute-at-the-grand-parade-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने ली भव्य परेड की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने ली भव्य परेड की सलामी
करनाल स्वतंत्रता दिवस पावन अवसर पर जिला की नई अनाज मंडी में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली।ध्वजारोहण से पूर्व मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने करनाल स्थित युद्ध स्मारक जाकर पुष्पचक्र अर्पित किए और अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समारोह में पुलिस बल, होमगार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट्स एवं गाइड की टुकड़ियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, वीरांगनाओं और वरिष्ठ नागरिकों को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा आज हम जिस आजाद हवा में सांस ले रहे हैं, वह हमारे अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय त्याग और बलिदान का परिणाम है। देश उनका सदैव ऋणी रहेगा कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को रेखांकित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।