{"_id":"6a7f2ef7bbb908929d01f28f","slug":"video-bsnls-azadi-offer-connection-for-rs1-1gb-daily-data-and-unlimited-calling-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल का आजादी ऑफर: ₹1 में कनेक्शन, रोजाना 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल का आजादी ऑफर: ₹1 में कनेक्शन, रोजाना 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
करनाल। अब मात्र एक रुपये में नया मोबाइल कनेक्शन मिलेगा। इसी के साथ ही रोजाना एक जीबी इंटरनेट डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा मिलेगी। बीएसएनएल स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी का प्लान लेकर आया है। यह खास ऑफर केवल नए उपभोक्ता यानी नया कनेक्शन लेने या अपना मोबाइल नंबर बीएसएनएल में पोर्ट करवाने पर मिलेगी।
31 अगस्त तक उपभोक्ता फ्रीडम प्लान का लाभ उठा सकते हैं। प्लान की वैधता 24 दिन तक की रहेगी। सामान्य तौर पर निजी टेलीकॉम कंपनियां 28 दिन के प्लान पर 500 रुपये तक शुल्क लेती हैं, जबकि बीएसएनएल में भी इस प्लान का रेट 259 रुपये है। जोकि आजादी का प्लान के तहत मात्र एक रुपये में दिया जा रहा है।
करनाल रेंज के जीएम अनिल कुमार पटेल और डीजीएम प्रहलाद सिंह देसवाल ने बताया कि अब बीएसएनएल का टेलीकॉम व इंटरनेट सुविधा पहले से बेहतर हो गई है। इस विशेष ऑफर का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता बीएसएनएल के अधिकृत चैनल पार्टनर या निकटतम बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं। बीएसएनएल की प्रदेश में कुल नौ रेंज हैं, जिनसे सभी 22 जिले जुड़े हुए हैं। करनाल रेंज एक्सचेंज में जीटी बेल्ट के जिले हैं। ब्यूरो
यह हैं नए अन्य प्लान
- मोबाइल प्लान : 2399 रुपये में अब 365 दिनों की बजाय 412 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन।
- एफटीटीएफ प्लान : 499 रुपये प्लान के तहत 60 एमबीपीएस तक की स्पीड, 3300 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 400 से अधिक आईएफटीवी चैनल उपलब्ध हैं। अगस्त से अक्टूबर 2026 के प्रमोशनल ऑफर में अगस्त में एक्टिवेशन पर पहला महीना मुफ्त और अगले तीन महीनों तक 100 रुपये की छूट का प्रावधान बताया गया।
- 1199 रुपये प्लान के तहत 200 एमबीपीएस तक की स्पीड, 5000 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 12 ओटीटी सेवाओं का पैकेज उपलब्ध कराया गया है और पहले छह महीनों के लिए हर महीने 88 रुपये की छूट भी दी जा रही है।
- 259 रुपये प्लान के तहत (ग्रामीण ग्राहकों के लिये) में 700 जीबी डाटा तक 25 एमबीपीएस स्पीड और इसके बाद 2 एमबीपीएस स्पीड के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।