Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
VIDEO : Union Minister Manohar Lal arrived in Karnal, took e-Disha meeting in Mini Secretariat
{"_id":"673c8db24c21dedef90997c0","slug":"video-union-minister-manohar-lal-arrived-in-karnal-took-e-disha-meeting-in-mini-secretariat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पहुंचे, लघु सचिवालय में ई दिशा की बैठक ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पहुंचे, लघु सचिवालय में ई दिशा की बैठक ली
आज सुबह करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लघु सचिवालय में सभी अधिकारियों के साथ बैठक की और करनाल मैं बनी महापुरुषों के प्रतिमाओं का अनावरण किया केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि चुनाव के बाद जो नई जिम्मेदारी मिली है उसे समय अच्छे से निर्वाह कर रहा हूं उन्होंने कहा कि ई दशा कमेटी 10 नवंबर को गठित हुई थी और आज मैंने कमेटी के सभी अधिकारियों के साथ बैठक करी है और 30 एजेंडो पर विचार विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि हमारे जिले के सभी अधिकारी अपने काम को लेकर कर्मठ है और यदि कोई कठिनाई आती है तो उसको भी बखूबी हल करते हैं प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि तीनों किस्त में सभी को मकान दे दिए गए हैं और जो लोग रह गए हैं उनके कागज पूरे ना होने की वजह से वह रह गए हैं लेकिन उनको भी जल्द से जल्द मकान दे दिए जाएंगे। देश भर में करीब 6 लाख आवास नई योजना के तहत बनाए जाएंगे जिसमें करीब 1000 आवास करनाल जिले में भी बनेंगे। स्वयं सहायता समूह की सहायता से साझा बाजार को डबल किया जाएगा अन्य शहरों में भी ऐसे बाजार बनाए जाएंगे। सीएसआर योजना के तहत जिले के 160 स्कूल ऑन को करीब 4 करोड रुपए से कंप्यूटर दिए जाएंगे। विवाह शगुन योजना में भी अब विवाह से पहले ही 50% धनराशि मिले ऐसी व्यवस्था की जाएगी।
प्रदूषण के मामले पर उन्होंने कहा यह सभी की जिम्मेदारी है। बांग्लादेश और लाहौर में भी प्रदूषण की स्थिति दिल्ली से ज्यादा खराब है। पंजाब के मंत्री का यह बयान ठीक नहीं है कि पंजाब में पराली कम जली है। आंकड़े बताते हैं कि नवंबर में ही पंजाब में हरियाणा से 8 गुना अधिक परली जली । 6 दिसंबर को किसानों के दिल्ली पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन इससे किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। नई विधानसभा के लिए जमीन पर पंजाब की आपत्ति पर केंद्रीय मंत्री ने कहा उन्हें ऐसी आपत्ति नहीं करनी चाहिए जमीन के बदले जमीन की प्रक्रिया चल रही है। 12 एकड़ जमीन मिल गई है जिस पर बात चल रही है क्योंकि हरियाणा की विधानसभा आगे चलकर छोटी पड़ सकती है। इसमें 90 से बढ़कर करीब 126 सदस्य हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।