{"_id":"673c3559090184f9ec023b3e","slug":"video-shahajahapara-ma-daema-na-hara-jhada-thakhakara-shakashhaka-bharamanae-ka-ravana-kae-thavayaga-bcaca","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में डीएम ने हरी झंडी दिखाकर शैक्षिक भ्रमण को रवाना किए दिव्यांग बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में डीएम ने हरी झंडी दिखाकर शैक्षिक भ्रमण को रवाना किए दिव्यांग बच्चे
शाहजहांपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक भ्रमण करवाया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर बच्चों की बसों को रवाना किया। इस बीच उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बोले कि दिव्यांग बच्चे भी सामान्य बच्चों की तरह ही हैं। उनमें विशेष प्रतिभा छिपी होती है उसको बढ़ावा देने की जरूरत है। शैक्षिक भ्रमण पर रवाना होने से पहले दिव्यांग बच्चों ने डीएम का स्वागत किया। डीएम ने भी सभी बच्चों को माला पहनाकर सम्मानित किया। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को गन्ना शोध संस्थान, शहीद संग्रहालय व शहीद उद्यान ले जाया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार, एडीएम प्रशासन संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।