{"_id":"67e503fcd4eb6affa10bc66b","slug":"video-1008-kundiya-maha-yagya-completed-with-purnahuti-in-kurukshetra-10-lakh-sacrifices-were-made-2025-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुरुक्षेत्र में पूर्णाहूति से 1008 कुंडीय महायज्ञ संपन्न, डाली गई 10 लाख आहुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुरुक्षेत्र में पूर्णाहूति से 1008 कुंडीय महायज्ञ संपन्न, डाली गई 10 लाख आहुतियां
धर्मनगरी के केशव पार्क में 18 मार्च से चल रहा 1008 कुंडीय महायज्ञ आज वीरवार को पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुआ। महायज्ञ में 18 लाख आहुतियां डाली गई। 10 दिवसीय महायज्ञ में हर रोज एक लाख आहुतियां डाली जाती रही। यहां महायज्ञ के दौरान मंत्रौच्चारण भी गूंजते रहे।
अंतिम दिन पर्यावरण एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी भी पहुंचे और उन्होंने भी आहुति डाली। शाम के समय कथा व दिव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
महायज्ञ के समापन पर यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम ने एक-एक श्रद्वालु का आभार जताया तो वहीं कहा कि इस आयोजन में लाखों लोग शरीक रहे हैं। इससे यहां की धरा की पहचान देश-दुनियां में और भी बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि महायज्ञ के चलते पर्यावरण को शुद्वि मिली है। यही महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य भी रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरी तरह से बिगड़ चुके पर्यावरण को संतुलित करने के लिए ऐसे आयोजन किए जाने की जरूरत है। यज्ञ हर घर में होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अब यह धरा कुरुक्षेत्र धाम बन चुकी है। यहां इस आयोजन के चलते ही अनेक संत महात्मा भी पहुंचे हैं जिससे सनातन को और भी मजबूति मिली है। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित बड़ी संख्या में श्रद्वालु शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।