Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
As residents in Kurukshetra failed to remove hundreds of encroachments, the KDB deployed bulldozers; a Yoga Park and Meditation Center will now be established on the site.
{"_id":"69e0a03be7434fe3990607f0","slug":"video-as-residents-in-kurukshetra-failed-to-remove-hundreds-of-encroachments-the-kdb-deployed-bulldozers-a-yoga-park-and-meditation-center-will-now-be-established-on-the-site-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में लोगों ने नहीं हटाए सैंकड़ों भौरखे तो केडीबी ने चलाया बुलडोजर, अब बनेगा योगा पार्क व ध्यान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में लोगों ने नहीं हटाए सैंकड़ों भौरखे तो केडीबी ने चलाया बुलडोजर, अब बनेगा योगा पार्क व ध्यान केंद्र
सन्निहित सरोवर पर करीब दो एकड़ एरिया में अनेक वर्षों से स्थापित पूर्वजों ( भौरखों ) के सैंकड़ों थान संबंधित परिवारजनों द्वारा नहीं हटाए गए तो वीरवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने बुलडोजर चला दिया। करीब तीन घंटे तक कार्रवाई जारी रही, जिसे देख दर्जनों शहरवासी एवं संबंधित परिवारजन पहुंचे। वे विधि विधान से अपने संबंधित थान ले गए लेकिन बड़ी संख्या में बाकी थान को केडीबी ट्रालियों में भरकार ले गई।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड अब इस स्थान पर योगा पार्क, ध्यान केंद्र बनाएगा, ताकि लोग इसका समुचित लाभ ले सकें। इसके लिए बोर्ड की ओर से योजना तैयार की जा रही है। इन भौरखों को हटाने में बोर्ड तीसरे प्रयास में सफल हो पाया है। कुछ वर्ष पहले भी केडीबी ने पूरे अमले के साथ इन्हें हटाने का प्रयास किया था लेकिन लोगों के विरोध के चलते कार्रवाई रोक दी गई थी। हालांकि केडीबी की ओर से बार-बार लोगों को ये भौरखे हटाने के लिए कहा जाता रहा तो वहीं पिछले साल नोटिस बोर्ड भी लगाया, जिस पर भी 31 मार्च 2025 तक भौरखे स्वयं न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। अब तक भी लोगों ने नहीं हटाए तो वीरवार को सुबह ही केडीबी के सीईओ पंकज सेतिया जेसीबी व पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान सिंचाई विभाग के एक्सईएन मुनीष बब्बर बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
कुछ लोग चिंतित रहे तो कुछ ने दिखाया गुस्सा
केडीबी की कार्रवाई का पता चलने पर दर्जनों संबंधित लोग पहुंचे। इनमें कुछ कार्रवाई को उचित करार देते रहे तो वहीं उनके सामने भौरखे फिर से स्थापित करने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई। कईं लोगों के पास इनकी स्थापना के लिए उचित जगह ही नहीं तो कईं लोग विधि विधान से किसी दूसरी जगह स्थापित करने के लिए ले गए। वहीं मनोज, संदीप, जयदीप सहित कईं लोगों में गुस्सा भी दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ हिंदूत्व को बढ़ावा दिया जा रहा है तो दूसरी तरफ इस तरह से कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने कोई नोटिस तक नहीं दिए।
बनाया जाएगा योगा पार्क व ध्यान केंद्र : सेतिया
केडीबी सीईओ पंकज सेतिया का कहना है कि करीब दो एकड़ इस जमीन पर साफ सफाई करवाने उपरांत योग पार्क व ध्यान केंद्र बनाया जाएगा। इस पूरे क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। भौरखे हटाने के लिए लोगों को बार-बार अपील की गई तो इनके बीच में ही करीब एक वर्ष से नोटिस बोर्ड तक लगाया हुआ था। समय रहते किसी ने भी यहां से भौरखा नहीं हटाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।