{"_id":"680372bc6910f09c1e04f1d2","slug":"video-bku-martyr-bhagat-singhs-nyay-dandavat-yatra-in-kurukshetra-demand-for-action-on-wheat-toll-scam-2025-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में भाकियू शहीद भगत सिंह की ‘न्याय दंडवत यात्रा’, गेहूं टोल घोटाले पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में भाकियू शहीद भगत सिंह की ‘न्याय दंडवत यात्रा’, गेहूं टोल घोटाले पर कार्रवाई की मांग
गेहूं खरीद में गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते हुए भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को 'न्याय दंडवत यात्रा' निकाली। यह यात्रा शहीद उधम सिंह चौक से शुरू होकर सेक्टर-3 स्थित मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच रही है।
यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष संजू नंबरदार और संजीव आलमपुर कर रहे हैं। यूनियन का आरोप है कि थानेसर अनाज मंडी में गेहूं टोल में पाई गई गड़बड़ी के बाद भी प्रशासन ने दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की है।
तीन दिन पहले यूनियन की शिकायत पर ही सीएम फ्लाइंग टीम ने मंडी में दबिश दी थी, जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई थीं। पुलिस ने एक फार्म के खिलाफ मामला तो दर्ज किया, लेकिन उसी दिन शाम को एसडीएम थानेसर ने भी दूसरे फार्म पर छापा मारा, जहां प्रति बैग 3 से 5 किलो गेहूं अधिक निकला। इसके बावजूद अब तक उस फार्म के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
यूनियन नेताओं का कहना है कि यह किसानों के साथ खुली लूट है और जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे। इसी के चलते उन्हें न्याय की मांग के लिए दंडवत यात्रा निकालनी पड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।