{"_id":"684e6e044ece193bd805912b","slug":"video-cm-naib-saini-said-in-kurukshetra-lotus-will-bloom-in-punjab-people-have-made-up-their-mind-2025-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी बोले- पंजाब में खिलेगा कमल, जनता ने बना लिया मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी बोले- पंजाब में खिलेगा कमल, जनता ने बना लिया मन
पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का कमल खिलेगा। वहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए इस बार भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। यह दावा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया।
आज यहां गीता मैराथन को हरि झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए गए थे और भविष्य में भी कार्यक्रम करने जाएंगे। वे पंजाब गए तो लोगों ने स्पष्ट कहा कि वे वहां की आम आदमी सरकार से बेहद परेशान हो चुके हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार की भी जनविरोधी नीतियां रही थी। वहां न कांग्रेस ने और न ही आम आदमी पार्टी ने जनता के जीवन को आसान बनाने के लिए कोई ठोस कदम उठाए हैं। ऐसे में अब जनता भाजपा को मुख्य विकल्प मानते हुए सत्ता में लाएगी।
शराब कारोबारी शांतनु की शाहाबाद में गोली मारकर हत्या कर देने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वारदात कोई भी हो, उसे अंजाम देने वाला बचेगा नहीं। पुलिस इस वारदात के आरोपियों की भी तलाश में लगी है और हर प्रकार के अपराध पर भाजपा सरकार में अंकुश लगा है। मुख्यमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर भी दुख जताया तो इसमें बाबैन के रामशरण माजरा की अंजू शर्मा की मौत पर भी शोक व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।