Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
VIDEO : enthusiasm among the supporters of all three groups regarding the Kuntia elections in Kurukshetra
{"_id":"67aedddc3db726285902aa2c","slug":"video-enthusiasm-among-the-supporters-of-all-three-groups-regarding-the-kuntia-elections-in-kurukshetra","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुरुक्षेत्र में कुंटिया चुनाव को लेकर तीनों गुटों के समर्थकों में बना उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुरुक्षेत्र में कुंटिया चुनाव को लेकर तीनों गुटों के समर्थकों में बना उत्साह
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) का चुनाव सामुदायिक केंद्र में 14 फरवरी सुबह नौ बजे से शुरु हो चुका है। चुनाव को लेकर तीनों गुटों के समर्थकों में खुशी का माहौल देखने काे मिल रहा है। प्रधान सहित अन्य पदों पर 47 योद्धा चुनावी मैदान में पिछले एक माह से डटे हुए थे।
उम्मीदवारों ने अपने पक्ष में मतदान करने हेतु पूरी ताकत झोक दी थी। यहां तक की एक दिन पहले वीरवार की रात भी कर्मचारी रणनीति बनाते रहे। मतदान शाम पांच बजे तक होगा, जिसमें 1153 मतदाता अपनी पसंदीदा सरकार का चयन करेंगे। चुनावी मैदान में तीन गुट आमने-सामने है। हर कोई अपनी-अपनी जीत के दावे ठोक रहा है।
कर्ण सिंह ग्रुप से प्रधान पद के लिए निवर्तमान प्रधान राजवंत कौर प्रधान पद के लिए मैदान में हैं, जिनका चुनाव चिह्न छतरी है। वहीं शेर ग्रुप से प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान नीलकंठ शर्मा और गुर्जर ग्रुप से पूर्व प्रधान रामकुमार गुर्जर दावेदारी ठोक रहे हैं।
मतदान केंद्र पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षाकर्मियों के साथ पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। चुनाव अधिकारी डॉ. विवेक चावला ने बताया कि सुबह नौ बजे मतदान शुरू है, जोकि शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान केंद्र में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब सात बजे तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।