Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
State Women's Commission Chairperson Arrives in Kurukshetra; Says: "The Prime Minister Gave Women a Red-Carpet Welcome."
{"_id":"69e08a40883ae86372011e55","slug":"video-state-womens-commission-chairperson-arrives-in-kurukshetra-says-the-prime-minister-gave-women-a-red-carpet-welcome-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र पहुंची राज्य महिला आयोग की चेयपर्सन, बोलीं- प्रधानमंत्री ने महिलाओं का किया रेड कार्पेट वेल्कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र पहुंची राज्य महिला आयोग की चेयपर्सन, बोलीं- प्रधानमंत्री ने महिलाओं का किया रेड कार्पेट वेल्कम
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं का रेड कार्पेट वेल्कम किया है। उनके लिए गांव से निकलकर दिल्ली तक पहुंचने का मार्ग प्रस्शत किया है। यह कहना है राज्य महिला आयोग की चेयपर्सन रेनू भाटिया का। वे आज यहां अधिनियम को लेकर निकाली गई पदयात्रा में शामिल हुई थी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आभारी है। जो महिलाएं राजनीति से लेकर किसी भी क्षेत्र में आगे जाना चाहती है उन्हें यह बड़ा मौका मिला है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए हर दरवाजे खाेले हुए हैं, यह महिलाओं पर निर्भर है कि वे किस क्षेत्र में जाकर देश व समाज के लिए काम करना चाहती है। यह अधिनियम महिलाओं के प्रति बड़ा सुधार लेकर आने वाला है। महिलाओं का हर क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और उन्हें गर्व महसूस होगा।
पदयात्रा में शामिल हुई सैंकड़ों महिलाएं
पवित्र ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्मपुरा बाग से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पदयात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी के नेतृत्व में सैंकड़ों महिलाएं शामिल हुई। पदयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। महिलाओं में खास उत्साह देखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।