{"_id":"69b4093c45267f185c053c51","slug":"video-changing-weather-conditions-in-mahendragarh-heighten-farmers-concerns-advice-issued-to-halt-wheat-irrigation-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में मौसम के बदलावों ने किसानों की बढ़ाई परेशानी, गेहूं में सिंचाई रोकने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में मौसम के बदलावों ने किसानों की बढ़ाई परेशानी, गेहूं में सिंचाई रोकने की सलाह
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद किसानों की चिंताए बढ़ गई हैं। किसानों ने प्रवासी मजदूरों एवं मशीनों के सहारे सरसों कटाई तेज कर दी है। जिले में इस बार 2.72 लाख एकड़ में सरसों की फसल पककर तैयार है। करीब 30 प्रतिशत सरसों कटाई का काम पूरा हो चुका है। वहीं मौसम विभाग की ओर से 18 मार्च तक मौसम में बदलावों की संभावना जताई जा रही है। 15 व 16 मार्च को आंशिक बदलवाई व हल्की से मध्यम हवाएं चलने व कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।
मौसम के बदलावों को देखते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से आगामी तीन दिनों तक गेहूं की फसल में सिंचाई रोकने की सलाह दी जा रही है। क्योंकि अगर तेज हवाएं चली तो नमी वाले खेत में गेहूं की फसल गिरने का भय बना रहेगा। साथ की कटाई कर पसार में सूखने के लिए छोड़ी गई फसल को एकत्रित कर बूंदाबांदी की स्थिति में ढकने के उपाय रखने की सलाह दी जाती है।
वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इस दौरान पहला पश्चिमीविक्षोभ जिसके आंशिक प्रभाव से 15 व 16 मार्च को आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही क्षेत्र में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। 17 व 18 मार्च को मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। दूसरा पश्चिमीविक्षोभ 18 मार्च रात्रि को आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 19 मार्च से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।