{"_id":"69a6bcae9c3749872d0155bf","slug":"video-complete-ban-on-illegal-dumping-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: जिले में कचरा फैलाने और अवैध डंपिंग पर पूर्ण प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: जिले में कचरा फैलाने और अवैध डंपिंग पर पूर्ण प्रतिबंध
जिला की सड़कों, नदियों, जलमार्गों, तालाबों, पंचायती भूमि और सरकारी जमीनों पर कचरा फेंकना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले नागरिकों और संस्थाओं पर अब भारी जुर्माना लगाया जाएगा। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के नवीनतम आदेशों का हवाला देते हुए बताया कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले नागरिकों और संस्थाओं पर अब भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुसार कचरा उत्पन्न करने वाले किसी भी व्यक्ति को सड़कों या खुले स्थानों पर कचरा फेंकने, जलाने या दबाने की अनुमति नहीं है। क्षेत्रीय अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कचरा फैलाने वाले सामान्य निवासियों पर पहली बार नियम तोड़ने पर 5 हजार रुपये और दूसरी बार उल्लंघन करने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
इसी प्रकार भारी मात्रा में कचरा पैदा करने वाली बड़ी संस्थाओं या समूहों के लिए यह जुर्माना पहली बार में 25 हजार रुपये और दूसरी बार में 50 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि नियमों के तहत प्रत्येक नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने घर या संस्थान के कचरे को गीले, सूखे और घरेलू खतरनाक कचरे के रूप में अलग-अलग रखे और इसे केवल अधिकृत कचरा संग्रहकर्ताओं को ही सौंपे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।