{"_id":"69cfa1580d2ca50db90fcedd","slug":"video-congress-stages-protest-in-narnaul-over-road-construction-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में सड़क निर्माण को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में सड़क निर्माण को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया एडवोकेट ने शुक्रवार को नारनौल स्थित पुल बाजार से भगत सिंह चौक तक जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। साथ ही दुकानदारों व आमजन की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मौके पर ही साथियों सहित विरोध प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि एक महीने पहले जिला उपायुक्त को निर्माणाधीन सड़क को लेकर ज्ञापन दिया गया था। जिसमें मांग की गई थी कि कार्य को सुनियोजित ढंग से किया जाए, सड़क को टुकड़ों में बनाया जाए पूरी सड़क एक साथ न उखाड़ी जाए ताकि दुकानदारों और आम लोगों को परेशानी न हो। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा सड़क को खोदकर खराब स्थिति में छोड़ दिया गया है।
सत्यवीर झुकिया ने आरोप लगाया कि सड़क पर गड्ढे और कीचड़ के कारण सीवरेज का गंदा पानी भर गया है, जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस विरोध प्रदर्शन में कृष्ण यादव, नेशनल कोऑर्डिनेटर किसान कांग्रेस, संगठन महासचिव मंजीत यादव एडवोकेट रिटायर्ड सेशन जज राकेश यादव, प्रदीप यादव, सुमेर चेयरमैन, कवींद्र एडवोकेट, श्याम सुंदर सोनी, वीरभान, राजीव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।